ग्वालियर में 14 साल की छात्रा से रेप, हुई गर्भवती

ग्वालियर. एक 14 साल की छात्रा के साथ उसके ही अंकल के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक बार घटना को अंजाम दिया, फिर बदनाम करने की धमकी देकर पांच महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। दो महीने पहले छात्रा गर्भवती हो गई, तो मामले का खुलासा हुआ। घटना रायरू फार्म पुरानी छावनी की है। घटना का पता चलते ही छात्रा के परिजन उसे लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के पुरानी छावनी स्थित निरावली पर रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता 9वीं की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत कर बताया है कि 10 जुलाई 2022 को पड़ोस के फार्म हाउस पर रहने वाले 19 सत्येंद्र गुर्जर ने उसे डराया धमकाया और अपने साथ फार्म हाउस पर ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म किया। हाल ही में वह दो महीने से पीरियड से नहीं हुई तो उसकी मां ने इसके बारे में पूछा तो नाबालिग ने सारी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद मामले का पता चलते ही नाबालिग की मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं जब नाबालिग का मेडिकल चेकअप करवाया गया तो पता चला कि नाबालिग 2 महीने से प्रेग्नेंट है।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुरानी छावनी थाने की एसआई त्रिवेणी राजावत ने बताया कि अपने माता-पिता के साथ एक नाबालिग छात्रा थाने आई थी और उसने शिकायत कर बताया था कि जुलाई के महीने में फार्म हाउस पर रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार उसका शारिरिक शोषण करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *