पुलिसकर्मियों ने पुलिस वाहनों से चुरा लिया 250 लीटर डीजल, FIR दर्ज

भिण्ड. मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस वालों ने अपने ही विभाग के वाहनों का डीजल चोरी कर लिया गया है। यह वाहन रक्षित निरीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े थे। यहां से 6 पुलिस वाहनों का 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। चोरी की जानकारी जब अधिकारियों को लगी तो सबसे पहले सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गयी। इसके बाद एसपी ने इस मामले में 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
दरअसल, 29 नवम्बर की रात पुलिस लाइन (डीआरपी) रक्षित निरीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस के वाहनों का डीजल का गेज नाप कर खड़ा कर दिया गया था। 30 नवम्बर को जब गाडि़यों का डीजल फिर से नापा गया तो डीजल कम था। पुलिस लाइन में खड़े वाहन 6 वाहनों में से 250 लीटर डीजल कम था।
डीजल चोरी की घटना सामने आने के बाद सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी। लेकिन जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि पुलिस लाइन में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने में विभाग के ही कुछ पुलिस कर्मियों का हाथ है। जांच में कुछ पुलिस वालों के नाम सामने आये, जिन्हें भिण्ड एसपी शैलेन्द्र सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *