मेडीकल छात्राओं से छेड़खानी, लड़के में नशे में थे छात्रों ने फोड़ी कार
खंडवा. नंदकुमारसिंह चौहान चिकित्सा महाविद्यालय में देर रात 5 युवक कार लेकर परिसर में घुस गये। उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के छात्रावास के पास पहुंचकर कॉमेंट्स किये और इसके बाद यहां हगामेदार स्थिति बनी। कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने कार को पलट दिया और तोड़फोड़ कर दी । दोनो ओर से पुलिस को शिकायती आवेदन दिये गये हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबूत खंगाले जा रहे हैं। इस हंगामे के बाद नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय मेडीकल कॉलेज खंडवा के प्रबंधन का बयान सामने आया है।
डीन ने बताया कि कार लेकर परिसर में पहुंचे युवकों ने गेट पर एंट्री नहीं करायी। कैम्पस के अन्दर छात्राओं को के छात्रावास के पास कार रोकी और कॉमेंट्स किये। युवक नशे में थे। इस दौरान मुख्य गेट के पास गार्ड और कॉलेज के छात्र एकत्रित हो गये। वापिस लौटते हुए जब कार को रोकने के प्रयास किये ।तब भी कार तेज गति में थी। जब कार को यहां रोक लिया गया तो हंगामेदार स्थिति बनी। हमने युवकों को पुलिस के हवाले कर शिकायती आवेदन दिया है।
दोनों पक्षों पर एफआईआर
इधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन पहुंचे हैं। मेडीकल कॉलेज प्रबंधन ने युवकों पर बगैर अनुमति प्रवेश करने, छात्राओं पर कॉमेंट्स करने समेत अन्य मामलों में केस दज्र करने का आवेदन दिया है तो वहीं युवकों ने भी मेडीकल कॉलेज छात्रों द्वारा मारपीट करने, गाड़ी के कांच फोड़ने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। पुलिस जांच -पड़ताल के बाद ही मामला दर्ज करेगी। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी इस तरह की घटना पर रोष जताते हुए मेडीकल कॉलेज के छात्र के व्यवहार और क्रियाकलापों पर सवाल उठाये हैं।

