RPF ने पकड़ा चोर,चार जॉगल्ड फिश प्लेट किए थे चोरी, हो सकता था हादसा
ग्वालियर. पास बानमोर-नूराबाद स्टेशन के बीच मध्य अप लाइन में लगी जॉगल्ड फिश प्लेट चोरी करने वाले एक शातिर चोर को RPF ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। आरोपी को उस समय घर से दबोचा जब वह यह प्लेटें बेचने के लिए छिपाए गए ठिकाने पर पहुंचा था। RPF ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके द्वारा चोरी की गई चारों फिश प्लेट बरामद कर उससे इस ट्रैक पर बीते महीनों में हुई अन्य चोरियों को लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
यह था मामला
ग्वालियर RPF से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर 2022 की रात करीब आठ बजे कंट्रोल झांसी से सूचना मिली थी कि बानमोर-नूराबाद स्टेशनों के मध्य खंभा नंबर 1249 / 57 के मध्य अप लाइन पर चार नग जॉगल्ड फिश प्लेट किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा औजार की मदद से निकाल ली गई है। कंट्रोल सूचना मिलते ही RPF स्क्वॉड मौके पर पहुंचा तो चार जॉगल्ड फिश प्लेट अप रेल ट्रैक से गायब थी। मामला पूरी तरह से चोरी से जुड़ा हुआ था। मामला चोरी का सामने आते ही RPF ने आरोपी को दबोचने के लिए अपना मुखबिर तंत्र मजबूत कर घटना स्थल से लेकर रायरु-नूराबाद के बीच कई पॉइंट तैयार चोरों पर नजर रखना शुरु कर दी थी।

