स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होगा वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण

ग्वालियर वीरपुर बांध पर मूलभूत सुविधाओं का विकास और बहुप्रतीक्षित सौंदर्यीकरण कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मूर्तरूप लेने जा रहे हैं। शहर के वार्ड 65 स्थित वीरपुर बांध क्षेत्र में 83 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 28 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे इन कार्यों का भूमिपूजन होगा।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि वीरपुर बांध क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा उपायों के साथ इस प्रकार से सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएँगे, जिससे इस क्षेत्र की पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बने। उन्होंने बताया कि वीरपुर बांध पर प्रकाश व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, व्यावसायिक क्षेत्र, बैठने की जगह, लैंडस्केपिंग, सेल्फी प्वाइंट व पक्के रास्ते आदि कार्य प्रस्तावित है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *