महाराष्ट्र ब्रिज हादसे में 60 फीट की ऊंचाई से गिरे यात्री, 20 लोग घायल 8 की हालत नाजुक

देखें पटरी की तस्वीरें

चन्द्रपुर. महाराष्ट्र हके चन्द्रपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। इस बीच कई यात्री पुल के नीचे गिरे गये। जानकारी के अनुसार ब्रिज की ऊंचाई लगभग 60 फीट थी। यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे।
आपको बता दें कि इस हादसे में लगभग 20 यात्री बुरी तरह से घायल हो गये है। जिनमें से 8 की हालक नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि काजीपेट पूणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिये कई यात्री नम्बर 1 से 4 नम्बर प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *