दो लुटेरों को 6 घण्टे के अन्दर लूटे गये मोबाइल सहित गिरफ्तार
थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा पकड़े गये लुटेरों के पास से लूटा गया मोबाइल तथा लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल की जप्त।
ग्वालियर 26 नवम्बर को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत बिजली घर के सामने, विनय नगर सेक्टर नं.03 के पास 2 अज्ञात मोटर सायकिल सवार बदमाषों ने फरियादी विशाल भारद्वाज से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर ले गये।
सीएसपी संदीप मालवीय ने टीआई बहोड़ापुर निरीक्षक डॉ संतोष यादव ने पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये, जिसमें कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया। दोराने विवेचना आये तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जलाल खां की गोठ, गेंडे वाली सड़क से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा 26 नवम्बर की दोपहर के समय बिजली घर के सामने विनय नगर सेक्टर नं. 03 बहोड़ापुर से मोबाइल छीनना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों लुटेरों से पुलिस द्वारा लूटा गया मोबाइल कीमती लगभग 12,999 रूपये तथा लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा महज 6 घण्टेे के अन्दर उक्त मोबाइल लूट की घटना का प्रर्दाफाष कर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लुटेरों से शहर में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

