PoK पर कार्रवाई को सेना तैयार, सरकार के आदेश का इंतजार, लॉन्चपैड पर 160 आतंकी मौजूद

जम्मू कश्मीर. उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा- भारत सरकार जब आदेश देगी, सेना PoK पर कार्रवाई करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि PoK के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी लॉन्चपैड पर करीब 160 आतंकी मौजूद हैं। हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं
द्विवेदी ने बताया कि लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं जिनमें पीर पंजाल के उत्तर में 130 और पीर पंजाल के दक्षिण में 30 आतंकी मौजूद हैं। पूरे भीतरी इलाकों में कुल 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी बैठे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार ड्रग्स भेजने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में ही हमने करोड़ों रुपए की ड्रग्स पकड़ी है। यहां तक कि हम जो आतंकी बॉर्डर पर मार रहे हैं उनको भी यह लोग कहते हैं कि आप स्मगलर मार रहे हो। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान ड्रग्स बेचने के प्रयास आए दिन कर रहा है।

35 पर्सेंट युवा 20 साल की उम्र से कम आतंकी
द्विवेदी ने कहा कि 35 पर्सेंट युवा 20 साल की उम्र से कम आतंकी हैं। 55 प्रतिशत जो युवा हैं, वो 20-30 साल के बीच में आतंकी बन रहे हैं। ऐसे में हमें कोशिश करनी है कि युवाओं को एजुकेटेड बनाएं, उनकी परवरिश अच्छे से करें और सेना भी हर प्रयास कर रही है ताकि युवा रेडिकलाइज ना हो सकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *