उदयपुर के एक घर में 4 फंदे और 6 लाशें, उदयपुर में हुआ बुराड़ी जैसे खौफनाक कांण्ड

नई दिल्ली. राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ऐसा यादें ताजा कर दी है। बुराड़ी के मकान में वह रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर भी याद आने लगा, जब एक मकान में 10 लोगों की लाशें फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ठीक वैसे ही उदयुपर की गोगुंदा तहसील के एक गांव में सामूहिक मौत का केस पुलिस के पास आया है। हम इस मामले को दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा क्यों बता रहे हैं।
पति-पत्नी और 4 बच्चे
उदयपुर की गोगुंदा तहसील में एक गांव है। नाम है गोल नेड़ी। गांव के लोग खेती भी करते हैं और कई लोग शहरों में जाकर भी काम करते हैं। ऐसा ही गांव का एक परिवार था जो आदिवासी समुदाय से आता है। परिवार के मुखिया का नाम था प्रकाश गमेती। उसकी पत्नी की नाम था दुर्गा गमेती। इन दोनों के 4 बच्चे थे महज 3 से 4 माह का गंगाराम, 5 वर्ष का पुष्कर, 8 वर्षीय गणेश और 3 वर्षीय का रोशन
सुबह घर पहुंचा था भाई
दरअसल, यह परिवार गांव में खेत के किनारे बने मकान में ही रहता था। वहां प्रकाश और उसके 2 भाईयों के मकान अगल-बगल ही बने हुए थे। प्रकाश गुजरात में काम करता था। सोमवार को रोज की तरह लोग सुबह जाग चुके थे। हर कोई अपने काम पर जाने की तैयारी में था। सूरज चढ़ने के साथ-साथ गांव के लोगों की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही थी। इसी बीच प्रकाश का भाई उनके घर आया। उसने दरवाजे पर दस्तक दी। मगर दरवाजा नहीं खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *