IITTM में हुआ वार्षिक खेल महोत्सव का समापन

ग्वालियर- भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM) में चल रहे वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन सभी खेलों के फाइनल मैच खेले गए। सभी निर्णायक मैचों में विद्यार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी टीम को जिताने का भरपूर प्रयास किया। क्रिकेट, वॉलीबाल और रस्सा-कशी में MBA  प्रथम वर्ष का बोल-बाला रहा और 3 ट्रॉफी अपने नाम की। फुटबॉल का फाइनल मैच BBA  प्रथम बनाम BBA  द्वितीय वर्ष के बीच हुआ जिसमें BBA  प्रथम वर्ष ने जीत दर्ज की। संस्था की छात्राओं ने भी इस खेल समारोह का हिस्सा बनते हुए खो-खो, वॉलीबॉल और रस्सा-कशी में भाग लिया। खो-खो का फाइनल मैच MBA द्वितीय व BBA  द्वितीय वर्ष की छात्राओं के बीच हुआ जिसमें MBA  द्वितीय वर्ष को जीत मिली, वॉलीबॉल में BBA  और MBA के बीच हुए मैच में MBA  की छात्राओं को जीत मिली वहीं रस्सा-कशी में MBA  द्वितीय वर्ष ने BBA  तृतीय वर्ष की छात्राओं को हराकर जीत और ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की।
बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में बी बी ए प्रथम के देवेश भदौरिया ने अपने प्रतिद्वंदी सूरज कुशवाह एम बी ए द्वितीय वर्ष की हराया | वही लड़कियों में एम बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा गायत्री ने बी बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा दर्शिता को हरा कर जीत दर्ज की | चैस प्रतियोगिता में गौरव बोबडे बी बी ए प्रथम वर्ष एवं विशाल चव्हाण एम बी ए प्रथम वर्ष के छात्र विजयी रहे | करम प्रतियोगिता में पृथ्यु यश मोहिले बी बी ए द्वितीय वर्ष व मयंक पांडे बी बी ए द्वितीय वर्ष विजयी रहे |
वही छात्राओं में कैरम प्रतियोगिता में ऋतु झा बी बी ए तृतीय वर्ष विजयी रही | अंत में फैकल्टी मेम्बेर्स और विद्यार्थियों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें संस्था के निदेशक डॉ आलोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्था के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रशेखर बरुआ और संस्था के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ वाय पी एस सेंगर की देख-रेख व इस अवसर पर प्रो सौरभ दीक्षित, डॉ. रमेश देवरथ, रामा कृष्णा कोंगला , डॉ रविंद्र डोगरा, अशवनी कुमार, गगन चतुर्वेदी, डॉ विनय कुमार राय, आलोक कालुसकर, दीपक मित्तल, आदिल कुरैशी, प्रिंस राज माथुर, अचल पिल्लई, स्वपनिल शुक्ला, विवेक बांदिल, अजय, रमन मण्डेलिया, गौरव नाईक, राहुल सिंह गुर्जर, शिवम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में इस खेल समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *