मुरार ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ लागत की सौगातें देने पहुँचेंगे भारत सिंह कुशवाह

ग्वालियर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह मंगलवार 22 नवम्बर को मुरार ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें देंगे। इनमें संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट की उपमंडी को क्रियाशील करने के लिये लगभग एक करोड़ 57 लाख रूपए लागत की विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शामिल है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के मुख्य आतिथ्य में इस अवसर पर बेहट में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर भी लगेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवम्बर को प्रात: 11 बजे विकासखंड मुरार के ग्राम गड़रौली में 49 लाख 14 हजार रूपए की लागत से बनने जा रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बेहट में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में शामिल होंगे। इस अवसर पर उपमंडी बेहट को क्रियाशील करने के लिये एक करोड़ 57 लाख रूपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही बेहट में लगभग 40 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुए खाद विक्रय केन्द्र सह कार्यालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सौसा पहुँचकर 49 लाख 14 हजार रूपए लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन की आधारशिला रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *