श्रीमंत माधव राव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फेस्ट का भव्य शुभारम्भ हुआ
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में श्रीमंत माधव राव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फेस्ट का भव्य शुभारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश के गोयल उपस्थित थे। वे 2013 में विदेश मंत्रालय में सचिव और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक के रूप में सेवानिवृत हुए और वर्तमान में भारत और चीन के संबंधों पर काम कर रहे हैं। वह इवेंट्स एंड एक्सपेरिमेंटल मैनेजमेंट एसोसिएशन के महानिदेशक, एमआईसीसीआईए के सलाहकार, सहायक संकाय नई दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट और सांस्कृतिक कूटनीति से संबधित परियोजनाओं पर वी आई एफ के साथ काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय परिसर में जुलूस निकाला गया । जुलूस में सिंधिया कन्या विद्यालय की 19 छात्राओं द्वारा भव्य प्रदर्शन किया गया। जुलूस केरल से आए सजीवन मरार के निर्देशन में तैयार किया गया। इस जुलूस में शंख के साथ सोपान संगीत की मधुर धुन बजाई गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन हुआ । मुख्य अतिथि तथा उनकी पत्नी श्रीमती शालिनी गोयल का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया । विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
मेजबान टीम सहित प्रत्येक विद्यालय के एक प्रतिनिधि को ध्वजा रोहण के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया तथा उनके द्वारा बनाए गए वीडियो ‘केरल इन माई स्कूल’ को दर्शाया गया। सिंधिया कन्या विद्यालय की 12 छात्राओं द्वारा तिरुवदेरा नृत्य की प्रस्तुति हुई । नृत्य के माध्यम से सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं ने इस उत्सव पर अपनी प्रसन्नता को ज़ाहिर करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया । हिंदु पौराणिक गाथाओं के अनुसार भगवान शिव के कोप से भस्म हुए कामदेव को पुनः जीवन की प्राप्ति इसी नृत्य के कारण हो पाई थी । तत्पश्चात तेय्यम की भव्य प्रस्तुति केरल से आए सुनील पणिकर जी के द्वारा की गई । तेय्यम एक प्रसिद्ध अनुष्ठानिक कला रूप है जिसका जन्म उत्तरी केरल में हुआ और यह हमारे राज्य के महान गाथाओं को जीवित करता है।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा उदबोधन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विद्या प्राप्त करने के लिए तो विद्यालय सभी जाते है परंतु विद्या का प्रयोग करना हमें आना चाहिए। तक्षशिला यूनिवर्सिटी विश्व की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है जिसे चौथी शताब्दी में स्थापित किया गया था। ऐसे महान संस्थानों के बाद भी हम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे ही संस्थानों को सर्व प्रथम होने का दर्जा देते है। भारत देश के प्रत्येक प्रदेश में ज्ञान का भंडार है और इसी ज्ञान के कारण ग्रीक और रोमन भारत आकर अपनी शिक्षा का आदान-प्रदान करते थे। भारत पूरे विश्व को यह सीख देता था कि किसी भी बात को पत्थर की लकीर मानकर नहीं रहना चाहिए
बल्कि उसके तह तक जाने का सदैव प्रयास करना चाहिए । एक साथ मिलकर ही हम विश्व में शांति ला सकते है और शिक्षा ही वह साधन है जो पुरे विश्व में शांति ला सकती है। विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशि मिश्रा, मुख्य अतिथि- सुरेश के गोयल, बोर्ड मेंबर- कीर्ति फाल्के उप प्राचार्या- श्रीमती गरिमा सांधु, बरसर- श्री मयंक मधुकर तथा इवेंट कोर्डिनेटर- शिवांगी सहाय द्वारा ब्रोशर का विमोचन किया गया ।
सर्वप्रथम ऐक्रेलिक ऑन कैनवस प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमे प्रत्येक विद्यालय से एक छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- तिथि चोरडिया ,इकोल ग्लोबल – आँचल हसवानी, स्टेपिंग स्टोन – श्रेया बनगीनवार, सनबीम लहरतारा- मुग्धा जैन, सनबीम वरूणा – वत्सला सेठ, राजमाता कृष्ण कुमारी- आस्था व्यास, हैदराबाद बेगमपेट दृ रितिका, वी डी जे एस – नवरीत कौर रंधावा , राजकुमार कॉलेज राजकोट- केना शाह ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में छात्राओं को 2 फ़ीट की कैनवस पर केरल के प्राकृतिक सौन्दर्य का लैंडस्केप ऐक्रेलिक रंगो से 6 घंटे में बनाना था ।शिल्पवेला (स्कल्पचर) में प्रत्येक स्कूल की 2-2 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें छात्राओं को क्ले के माध्यम से 3- डायमेंशनल केरल का प्रसिद्ध हाथी बनाना था ।चित्रतताययलपनी (एमरॉइडेरी) – इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 2-2 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें छात्राओं को रनिंग स्टिचेस जैसे – टेपचि, पेचनी, फंदा, बखिया , जंजीरा, गिट्टी और जाली का प्रयोग करके टेबल रनर को काढ़ना था।
कोल्लम (रंगोली) – इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- यशिका राजगरिआ, इकोल ग्लोबल दृ अनुष्का अग्रवाल, स्टेपिंग स्टोन – डिंपल वाघ, सनबीम लहरतारा- विधि सिंह, सनबीम वरूणा – अनन्या शाही, राजमाता कृष्ण कुमारी- अवनी मेहता, हैदराबाद बेगमपेट दृ नंदिनी निलोसे, वी डी जे एस – ट्विंकल अगोला, राजकुमार कॉलेज राजकोट- अध्याक्षा स्वर ने भाग लिया । प्रत्येक छात्राओं को एक बोर्ड प्रदान किया गया जिस पर उन्हें सफ़ेद रंग से परंपरागत कोल्लम रंगोली बनानी थी।
सायंकालीन सत्र में केरल का प्रसिद्ध नृत्य कथकली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रत्येक स्कूल की छात्रा ने कहानी को प्रस्तुत करते हुए हिन्दू धर्म के ग्रंथो, पुराणों के आधार पर अभिनय किया इसमें प्रत्येक विद्यालय की 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- शेर्लिन जोहर, सनबीम लहरतारा- वैष्णवी गुप्ता, राजमाता कृष्ण कुमारी- श्रीया राठी, हैदराबाद बेगमपेट दृ अक्षया, स्टेपिंग स्टोन – धानश्री पटनी, वी डी जे एस – काशवी शरण, सनबीम वरूणा – दीपिका राय ने भाग लिया। छात्राओं ने द्रौपदी, भीम, पूतना मोक्षम, कृष्णना पदम् आदि चरित्रों का अभिनिये करके दर्शकों का मनमोह लिया। ततपश्चात ज्योतिष मेनन द्वारा कलरीपयट्टु वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमे समस्त विद्यालयों से आई 120 छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में केरल की मार्शल आर्ट्स को सिखाया गया।
इस कार्यक्रम में इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, ईशा पॉलसन, कविता पिल्लई, संजीता लूथरा, रंजना पाठक, श्वेता चौधरी, ऐंनसी जोसफ, कल्पना शर्मा, भुजिंग राव तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
कल 19 नवंबर प्रातः 9 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएँ क्रमशः साहित्यम (वन पर्सन ड्रामेटिक्स),पचकम (कियूज़ीन), कार्टूनिंग, मुला पाया चित्ररचना (बम्बू मैट पेंटिंग), ई-ग्रीटिंग, शिल्पवेला (स्कल्पचर) सायंकालीन सत्र में कीर्तनम (क्लासिकल भजन), नदमपट्टू (लोक गीत) आयोजित की जाएँगी।
