‘‘यातायात पुलिस इंर्टनषिप’’ प्रोग्राम का एसपी ने किया समापन

ग्वालियर।यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देष पर 14 से 18नवम्बर तक चलाये गये 5 दिवसीय ‘‘यातायात पुलिस इंर्टनषिप’’ प्रोग्राम का समापन आज पुलिस निंयत्रण कक्ष ग्वालियर सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ एएसपी यातायात श्रीमती मृगाखी डेका डीएसपी यातायात नरेष बाबू अन्नोटिया, टीआई यातायात बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार हिमांषू तिवारी, प्रभारी पष्चिम क्षेत्र सूबेदार अभिषेक रघुवंषी, सूबेदार सोनम पाराषर, सूबेदार स्मृति दौहरे सहित इंर्टनषिप के लिये चयन किये गये प्रतिभागीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा इंर्टनषिप प्रोग्राम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर यातायात पुलिस द्वारा चलाये गये इस इंर्टनषिप प्रोग्राम के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया, साथ ही उनसे जाना कि पुलिस के साथ कार्य करने का उनका अनुभव किस प्रकार का रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा इंर्टनषिप प्रोग्राम के सभी प्रतिभागियों से कहा गया कि वह सदैव वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, तभी हम अपने शहर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकेगे।
युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से 5 दिवसीय ‘‘यातायात पुलिस इंर्टनषिप’’ प्रोग्राम चलाया गया।इस प्रोग्राम के तहत चयनित प्रतिभागियों को इंर्टनषिप प्रोग्राम के प्रथम दिन पुलिस अधिकारियों द्वारा सेफ्टी जैकेट, केप आदि प्रदाय कर प्रेजेन्टेषन के माध्यम से यातायात नियमों संपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। इंर्टनषिप के दूसरे दिन सभी प्रतिभागियों को यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था हेतु लगाया गया। इस दौरान उनको यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी प्रदाय की गई।इंर्टनषिप के तीसरे दिन सभी प्रतिभागियों को शहर के यातायात को व्यवस्थित करने हेतु शहर के व्यस्ततम चौराहो व मुख्य मार्गों पर ड्यूटी हेतु लगाया गया। जहां उनको भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात को किस प्रकार व्यवस्थित किया जाये इस संबंध में जानकारी प्रदाय की गई साथ ही उनको स्पीड रडार व मोबाइल एप के जरिये की जाने वाली चालानी कार्यवाही से अवगत कराया गया।चौथे दिन सभी प्रतिभागियों को स्मार्ट सिटी कार्यालय का भ्रमण कराया इसके साथ उन्हे शहर के सिग्नलों पर आई.टी.एम.एस. सिस्टम के जरिये की जाने वाली चालानी कार्यवाहियों की जानकारी प्रदान की। यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को त्यौहार, धरना प्रदर्षन, आन्दोलन एवं व्ही.आई.पी भ्रमण के दौरान लगाई जाने वाली यातायात व्यवस्था से अवगत कराया गया साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये यातायात पुलिस द्वारा किस प्रकार ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये जाते है इसकी भी जानकारी प्रदान की गई। इंर्टनषिप के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को थाना पड़ाव भवन का भ्रमण कराया जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *