ज्योतिषी सम्मेलन में जीवन को प्रभावित करते हैं नंबर- दिलीप श्योपुरकर
ग्वालियर। ज्योतिषी सम्मेलन जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में दोपहर 12 बजे इंदौर से आए दिलीप श्योपुरकर द्वारा अंक ज्योतिष पऱ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अंकों का जीवन में विभिन्न प्रकार से महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्री श्योपुरकर ने बताया की जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत तक हम अंकों की छत्रछाया में ही रहते हैं। हमारी डेट ऑफ बर्थ हमारा आधार कार्ड हमारा ड्राइविंग लाइसेंस मार्कशीट रोल नंबर गाड़ी का नंबर तमाम नंबरों से प्रभावित होती है। वर्तमान समय में की पहचान बन गया है। मकान नंबर और वाहन का नंबर भी हमें प्रभावित करता है। अंकों में स्त्री और पुरुष तत्व प्रधान अंक भी होते हैं। 2, 4, 6, 8 अंक स्त्री प्रधान होते है। वही 1, 3, 5, 7 पुरुष प्रधान। कोई भी अंक यदि जन्मतिथि में 2 बार से अधिक बार होता है तो वह उस व्यक्ति विशेष के लिए नेगेटिव इफेक्ट देने लगता है। इसी तरह हर अंक का अपना विशेष तत्व होता है।
अंकों में तत्व
जल तत्व: 2, 5, 8
पृथ्वी तत्व: 3, 4
लकड़ी तत्व: 6 और 7
वायु तत्व तथा अग्नि तत्व: 9
व्यवहार में होता है अंकों का असर
व्यक्ति के जन्म तिथि में जिस नंबर की अधिकता होती है वह तत्व उस व्यक्ति के स्वभाव में परिलक्षित होता है। यदि किसी के मूलांक में 9 नंबर की अधिकता है तो वह व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का होगा। वर्तमान समय में हम डिजिटल युग में जी रहे हैं जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर दिखाई देता है। कभी-कभी स्वयं ही महसूस किया होगा कि कुछ विशिष्ट नंबर की वस्तुएं आपके लिए लाभकारी होते हैं। वहीं कुछ ऐसे नंबर होते हैं जो हमेशा आपको कुछ हानि देते हैं। इस तरह किसी भी व्यक्ति के जन्म तिथि और अन्य वस्तुओं के नंबरों द्वारा उसके जीवन से संबंधित जानकारी और संभावनाओं को जाना जा सकता है। इसके पश्चात शाम को 4 बजे से ज्योतिषी सम्मेलन का प्रारंभ ग्वालियर के विधायक प्रवीण पाठक और अन्य शहरों से आए ख्यातनाम ज्योतिषियों ने दीप प्रज्वलन, श्री गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ किया। नन्ही बालिका अनन्या शर्मा एवं रुहिका दुबे द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना पर एक लघु नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत संस्था के संस्थापक रमेश वायगाँवकर एवं सचिव श्रीमती नीरा द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्वान ज्योतिषियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया जोकि उन्होंने विभिन्न समय काल व परिस्थिति के अनुसार ज्योतिषी सूत्रों का सदुपयोग करने पर वक्तव्य दिया। इसके बाद उत्तराखंड से आये श्री नंदकिशोर ने साधना संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को सुबह जल्दी उठने के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे अगर हम जागते हैं तो हमारे मस्तिष्क में सेराटोनिन नामक हारमोंस बनता है जो हमें पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही दिन भर मस्तिष्क को एक खुशनुमा एहसास प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि भृगु संहिता किस तरह कारगर है एवं पृथ्वी और अन्य ग्रहों पर किस तरह जातक पर असर करते हैं। साथ ही व्यक्ति विशेष के जीवन में हो रही घटनाओं जैसे कि विवाह ना होना, संतान ना होना आदि परिस्थितियों में किस तरह के उपाय और वास्तु से संबंधित प्रयोग करना चाहिए यह जानकारी दी। पुणे से श्री सुभाष डोंगरे जी ने ज्योतिष की विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। इंदौर से आये दिनेश ने वास्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसी मकान या घर में किस तरह का वास्तु दोष है यह किस तरह पता लग सकता है इस बारे में जानकारी दी। आपके बर्थ चार्ट या घर में पित्र दोष है किस तरह का पित्र दोष है यह दोष किस पीढ़ी से आया है किसी नारी या पुरुष से संबंधित इस में विस्तार से बताया।
ऐसे निकालें अपना मूलांक
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि का योग अर्थात जी मूलांक कहलाता जैसे 2, 11, 20, 29 तारीखों में जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा।
भाग्यांक
जन्म तिथि, माह और साल का योग भाग्यांक होता है जैसे 11 दिसंबर 1976 का भाग्यांक 1+1+1+2+1+9+7+6 = 28 10 अंत इस प्रकार भाग्यांक 1 प्राप्त होता है।
