ग्वालियर की सड़क पर रशियन टूरिस्ट की बाइक गड्‌डे में गिरकर फिसली, टूटी हड्‌डी

ग्वालियर. एक रशियन पर्यटक का पैर सड़क के गड्‌डे में गिरने से टूट गया। रशियन टूरिस्ट, रूस से दिल्ली फिर वहां से बाइक पर ग्वालियर घूमने आया था। ग्वालियर शहर की सीमा में एन्ट्री करने के बाद उसे सड़कों का दर्द पता लगा। हाइवे से शहर की तरफ बढ़ते ही पुरानी छावनी में रात के अंधेरे में अचानक सामने आए गड्‌ढे को वह देख नहीं सका और बाइक का पहिया गड्‌ढे में चला गया। इसके बाद बाइक फिसलकर गिर पड़ी और रशियन टूरिस्ट की पैर की हड्‌डी टूट गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया है।

भारतीय संस्कृति का दीवाना रूस का रहने वाला सिरगई पूरी उम्र भारत में बिताने की चाहत लेकर हिंदुस्तान आया था। वो दिल्ली से बाइक के जरिए घूमने के लिए ग्वालियर पहुंचा, लेकिन ग्वालियर की सीमा में दाखिल होते ही उसका खराब सड़कों से सामना हो गया। पुरानी छावनी इलाके में रात के अंधेरे में खराब सड़क के गड्ढे उसे नजर नहीं आये। यही कारण रहा कि गाड़ी फिसल गई और रशियन नागरिक सिरगई का पैर टूट गया। रात भर सड़क के किनारे वह पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। अगले दिन सुबह कुछ पुलिस वालों ने उसे उठाकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया,जहां उसके दाहिने पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *