राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में जान से मारने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात लेटर पहुंचा है, जिसमें राहुल की खालसा स्टेडियम में होने वाली सभा में हमला करने की बात लिखी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। एडिशनल डीसीपी प्रंशात चौबे ने मामले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्र में सबसे ऊपर वाहे गुरु लिखा है। फिर नीचे लिखा है। 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इसके बाद यहां कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं।

लेटर में आगे लिखा है। नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा। एक अन्य पेज में लिखा है। नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा। लेटर में सबसे नीचे किसी ज्ञानसिंग का नाम लिखा है। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नम्बर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है। लेटर जिस लिफाफे में आया है, उसमें भेजने वाले के स्थान पर रतलाम शहर के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *