INDIA की आंख में धूल झोंकने की साजिश में जुटा है चीन, पाकिस्तान को दे रहा खतरनाक हथियार

नई दिल्ली. तेजी से बदलते समय में दुनिया के कई देश अब जंग का नया तरीका इजाद करने में लग गये हैं। इस क्रम में चीन किसी से पीछे नहीं हैं। भारत की तरफ से हमेशा तिरछी नजर रखने वाले चीन के दिमाग में अब एक नयी साजिश चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन अंतरिक्ष में भारत को घेरने की तैयारियों में जुटा हुआ है। चीन की इस साजिश में पाकिस्तान भी शामिल है। दरअसल चीन नहीं चाहता है कि भारत उसकी गतिविधियों पर नजर रखे। इसके लिये चीन अपना अत्याधुनिक SLC -18 स्पेस सर्विलांस रडार पाकिस्तान को देने वाला है।
खतरनाक है साजिश
एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की इस चाल के पीछे भारत को खुफिया जानकारी से दूर करना है। आपको बता दें कि भारत अपने दुश्मनों पर सैटेलाइट के माध्यम से पैनी नजर रखता है। पाकिस्तान भी इस मामले में किसी देश से पीछे नहीं है। बदलते दौर में सैटेलाइट से जुटाई हुई इंफॉर्मेशन युद्ध का रूख बदलने में सक्षम है। यही वजह है कि चीन अपने खास दोस्त पाकिस्तान की मदद से भारत को खुफिया जानकारियों से दूर करने की जुगत में लगा हुआ है।

SLC-18 स्पेस सर्विलांस रडार

बताते चलें कि हाल ही में चीन ने जुहाई (गुआंगडोंग) में अंतर्राष्ट्रीय विमानन और एयरोस्पेस प्रदर्शनी में पहली बार अत्याधुनिक SLC-18 स्पेस सर्विलांस रडार को सार्वजनिक किया था । इस रडार सिस्टम को एडवांस्ड और प्रभावी बताया जा रहा है। इस रडार ने हर तरीके से कई लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के बारे में पता लगाया है। चीन के इस रडार में पाकिस्तान की दिलचस्पी इसकी कीमत को लेकर है. इस रडार की कीमत ज्यादा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *