GRP ने 2 महिला चोर दबोची, सर्कुलेटिंग और रनिंग ट्रेनों में यात्रियों का बनाती थी टारगेट

ग्वालियर. GRP  पुलिस ने एक शातिर महिला चोर गैंग की 2 महिलायें को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह शातिर महिला चोर गैंग झांसी से आगरा के बीच स्टेशन पर सर्कुलेटिंग से लेकर रनिंग ट्रेनों में यात्रा करने वाले महिला व पुरूष यात्रियों का अपना निशाना बनाती थी। चोरी करने के बाद अगले स्टेशन पर उतर जाती थीं। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने पकड़ी गयी दोनों महिला चोरों से 2 यात्रियों की उड़ायी गयी नगदी बरामद कर दोनों महिला चोरों से पिछले माह में हुई चोरियों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ करने पर महिला चोरों से उनके गैंग में शामिल अन्य महिलाओं और कई चोरियों की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
ऐसे देती हैं घटनाओं को अंजाम
जीआरपी थाने के एएसआई केके पांडे ने बताया कि महिला चोर उषा गोड़ पत्नी किशोर गौड़ 29, निवासी झोपड़पट्टी इलाका प्रेम नगर झांसी व रेणु का गौड पत्नी कुशल गौड 40, निवासी झांसी ने 2 चोरी की घटना करना स्वीकार कर चोरी की रकम भी बरामद करा दी है। दोनों महिला चोर आगरा से झांसी के बीच रंनिंग ट्रेनों में यात्रा करती थी और जनरल कोच में महिला यात्रियों से दोस्ती कर व पुरूष यात्रियों का पर्स व अन्य सामान चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर जाती थी। महिला चोरों से कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।

चोरी करते ही अगले स्टेशन पर उतर जाती थीं

लगातार ट्रेनों में मुसाफिरों के साथ हो रही चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए जीआरपी ने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया। इसी के चलते मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो सदस्यीय महिला चोर गैंग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आगरा एण्ड के पास शिकार तलाशने की फिराक में खड़ी हुई है। मुखबिर से मिली पिन पॉइंट सूचना पर मौके पर महिला आरक्षकों के साथ पहुंचे जीआरपी स्क्वाड ने दोनों महिलाओं की घेराबंदी की। पुलिस जवानों को देख दोनों महिलाओं ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट मोड में खड़ी महिला आरक्षकों ने दोनों महिला चोर को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *