चंबल-ग्वालियर अंचल के लिए कृषि मेला मील का पत्थर साबित होगा – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

ग्वालियर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मुरैना में आयोजित किए गए तीन दिनी वृहद कृषि मेला, प्रदर्शनी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। तीसरे व अंतिम दिन भी हजारों किसानों ने इसमें शिरकत की। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कृषि मेला चंबल-ग्वालियर अंचल के लिए उन्नत कृषि की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। समापन समारोह खजुराहो सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई ठोस उपाय करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री श्री तोमर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से छोटे किसानों को फायदा हो रहा है, वे आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल, मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने इस कृषि मेले में हजारों किसानों को प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सहित देशभर के कृषि संस्थानों से जुड़े वैज्ञानिकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए मध्यप्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों तथा स्टाल लगाने के लिए विभिन्न कृषि संस्थानों तथा कंपनियों का भी आभार माना। हमारा देश और चंबल क्षेत्र भी कृषि प्रधान है। हम कृषि को जितना ताकतवर बनाएंगे, उतना ही ताकतवर देश व चंबल क्षेत्र भी बनेगा। कृषि की अर्थव्यवस्था में इतनी ताकत है कि देश पर कभी भी कोई संकट आएं तो कृषि क्षेत्र उससे देश को उबार सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *