आर्यन हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश-फिरौती वसूलने के लिये बालक को बंधक बनाकर की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
भिण्ड. बहुचर्चित 11 वर्षीय आर्यन शर्मा हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया। बालक आर्यन की हत्याकांड में 6 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी का मददगार कथित पत्रकार भी पकड़ा गया। हत्याकांड में मुख्य आरोपी स्कूल संचालक हैं जो कि कर्ज चुकाने के फेर में जुर्म कर बैठा। जो आर्यन के परिवार का काफी नजदीकी व्यक्ति था। आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर बाक को स्कूल के अन्दर बुलाया। इसी बीच उसने बालक के साथ खेलने की बात कहते उसके हाथ पैर बांधे और वीडियो बनाते हुए चिल्लाने की बात कहीं। जब काफी देर तक आर्यन का परिवार वालों को पता नहीं लगा। इधर पुलिस व मोहल्ले वाले सक्रिय हो गये। तभी पकड़े जाने के डर से उसने हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार को दोपहर आर्यन शर्मा पुत्र धीरेंद्र शर्मा निवासी चंदनपुरा, श्रीराम नगर गायब हो जाता है। इस बात की खबर लगते ही आर्यन के परिजन, नाते रिश्तेदार व मोहल्ले वाले तलाश करने के लिए सक्रिय हो जाते है। इधर आर्यन के घर के नजदीक रहने वाला स्कूल संचालक पवन शर्मा पर काफी कर्ज था। वो आर्यन का अपहरण कर उसके परिवार से फिरौती वसूलने की योजना से आर्यन को अपने स्कूल में चोकलेट देकर बंधक बना लेता है। इधर जब स्कूल संचालक देखता हैकि आज गुरुनानक जयंती है। स्कूल बंद है। कल स्कूल खुलेगा तो पकड़ जाऊंगा। इसी के चलते बच्चे के मुंह में कपड़ा भर देता है। गाल रेतकर हत्याकर देता है। इस हत्याकांड के बाद लाश ठिकाने लगाने में परेशानी होती है। वो इस पूरे मामले में अपने दो रिश्तेदार व रिश्तेदार के दोस्त जोकि कथित पत्रकार है। उन्हें पूरे मामले के बारे में बताते है।
रात 2 बजे छत से खाली प्लॉट में फेंका
जब इस बात की जानकारी लगते ही वह आरोपी की मदद करते हैं। मंगल-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे आरोपी व उसके मदद बच्चे के शव को स्कूल की छत से खाली प्लॉट में फेंकते हैं। इसके बाद शव को पुलिस व मोहल्ले वालों की सक्रियता से उठा नहीं पाते। सुबह शव मिलने के बाद जब पुलिस स्कूल का गेट खुलवाती है। स्कूल की छत पर पुलिस को ब्लड के कुछ दाग दिखते हैं। इसके बाद पुलिस स्कूल संचालक को उठा लेती है। इसके बाद पुलिस जब पूरे मामले में सख्ती से पूछताछ करती है तो आरोपी अपराध किया जाना स्वीकार कर लेता हैं। आरोपी के बताये जाने के बाद सहयोगी को भी पुलिस दबोच लेते हैं। इस हत्याकाण्ड के खुलासे में देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रहीं।
