GWALIOR में भाई को मारने की धमकी देकर छात्रा का अपहरण, दो दिन बंधक बनाकर रखा

ग्वालियर. छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर दो बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिगसौली की है। घटना का पता चलते ही पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की तो आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

आरोपियों ने 2 दिन जमाहर और माधौगंज में बंधक बनाकर रखा
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिगसौली निवासी 20 वर्षीय छात्रा तीन नंवबर को लापता हो गई थी। छात्रा के लापता होने का पता चलते ही पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की तो तीन दिन बाद छात्रा माधौगंज इलाके में मिल गई। छात्रा से पूछताछ में पता चला कि उसका अपहरण मनीष राजपूत, कल्लू राजपूत तथा रामू किरार ने भाई को जान से मारने की धमकी देकर किया था। आरोपियों ने दो दिन उसे जमाहर और माधौगंज इलाके में बंधक बनाकर रखा था और मनीष से उसकी शादी कराने को कहा था। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
पुरानी छावनी थाने के सीएसपी रवि भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *