नवीन पार्क से निकला गया पथ संचलन, गीत गाते निकले स्वयं सेवक, पुष्पों से हुई वर्षा

ग्वालियर. कांच मिल स्थित नवीन पार्क से रविवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक ( आरएसएस) के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का पंथ संचलन निकाला गया है यह पथ संचलन पताली हनुमान चौराहा, हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, लाइन नम्बर 9, बिरला नगर से होता हुआ श्याम मंदिर के पास निकला। करीब 4 किमी के पथ संचलन में विभिन्न महाविद्यालयों के 523 विद्यार्थी शामिल हुए। इससे पहले नवीन पार्क में ध्वजारोहण किया और वरिष्ठ स्वयं सेवक के द्वारा स्वयं सेवकों को संबोधित किया गया। मंच पर संघ चालक रामभरोसे सिंह तोमर, ग्वालियर विभाग प्रचारक कैलाश जी और डॉ. सुदेश भदौरिया उपस्थित रहें।
पथ संचलन के बीच विद्यार्थी कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिका अविराम हैं। विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है गीत गाते हुए चल रहे थे। इस जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह जानकारी स्वयंसेवक संतोषसिंह सिकरबार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *