ग्वालियर में केक काटने के बाद आपस में भिड़े दोस्त, सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद चले लात-घूंसे

ग्वालियर. पहले सड़क पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। फिर बर्थडे बॉय के नशे में धुत दोस्त आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद सड़क पर जमकर लात-घूसे चले। एक युवक को तो इतनी जोर की पड़ी की, वह सड़क पर गिर गया। बर्थडे बॉय बीच-बचाव करता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। सोमवार को VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। VIDEO सिकंदर कंपू माधौगंज का निकला। पुलिस मारपीट करने वालों का पता लगा रही है।

ऐसा है पूरा घटनाक्रम
माधौगंज थाना स्थित सिकंदर कंपू इलाके में रविवार देर रात सड़क पर कुछ युवा जुटे। इन्होंने एक्टिवा को बीच सड़क पर खड़ी की और फिर बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हुआ। गाड़ी पर केक कटिंग की गई। सेलिब्रेशन के दौरान युवा आपस में किसी बात को लेकर भिड़ लिए। नशे में धुत युवा हंगामा करते हुए एक-दूसरे को खींचने लगे। देखते ही देखते खींचा-तानी मारपीट में तब्दील हो गई। एक युवक को पीटते हुए खींचकर काफी दूर तक ले जाया गया। उसे पकड़कर कई चांटे मारे गए। पिटने वाला भी इतने नशे में था कि उसे छोड़ते ही चांटा पड़ा तो वह में सड़क पर गिर गया। वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। हंगामे के चलते यहां अपरा-तफरी की स्थिति बन गई। विवाद का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। एक्टिवा के नंबर और VIDEO में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *