जल्द लाया जाएगा चंबल का पानी, 33 करोड़ की लागत से होगा कचरे का निस्तारण

ग्वालियर. जलविहार में आयोजित नगर निगम की परिषद की बैठक में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा बना रहा। आपको बता दें कि बैठक में उठा आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती में हुए घोटाला व मास्टर फाइल का हंगामा शनिवार को भी जारी रहा। पक्ष व विपक्ष का कहना था कि आउट सोर्स घोटाले का जो मूल दोषी है, वह बचना नहीं चाहिए। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसकी जांच के लिए परिषद की एक कमेटी बनाई जानी चाहिए। अंत में यह कहते हुए आउट सोर्स कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला लिया कि किसी कर्मचारी वेतन नहीं रुकना चाहिए। इसलिए वर्तमान स्थिति तक वेतन दिया जाए।

चंबल से पानी लाने का प्रस्ताव पास
परिषद की इस बैठक में जनहित के मुद्दों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इन मुद्दों में चंबल से पानी लाने के प्रस्ताव को पास किया गया। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक मेयर इन काउंसिल ने संपत्ति कर में छह फीसद की छूट दिसंबर 2022 का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन, अब परिसर ने इसे 15 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है। इसके बाद लोग अपना संपत्ति कर 15 जनवरी तक जमा करते हैं तो उन्हें संपत्ति कर में छूट मिलेगी। संपत्ति कर में विपक्ष 31 मार्च 2023 तक छूट बढ़ाने की मांग रहा था, लेकिन सत्ता पक्ष 31 दिसंबर 2022 का प्रस्ताव दिया था। अंत में बीच का रास्ता निकालते हुए छूट का प्राविधान 15 जनवरी तक किया गया है। इसके अलावा कर्मचारी हित को पास किया गया। ढाई घंटे चली इस बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *