MP में 43 ट्रेनें हुई निरस्त
भोपाल. पश्चिम-मध्य रेल जबलपुर और भोपाल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण होने के बाद अब यहां प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते कुल 43 ट्रेनें कैंसिल की गई है, जबकि 7 ट्रेनें बदले हुए रूट से गुजरेंगी। भोपाल से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के निरस्त होने का बड़ा खामियाजा मुसाफिरों को भुगतना पड़ेगा। जिन नागरिकों की यात्राएं शेड्यूल हो चुकी थी एवं उन्हें कंफर्म टिकट प्राप्त हो चुके थे अब उन्हें नए सिरे से वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे। रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए विंडो टिकट का भुगतान वापस करने के लिए काउंटर पर व्यवस्था की है। इसी प्रकार ऑनलाइन टिकट प्राप्त करने वाले यात्रियों को उनके बैंक खाते में राशि वापस लौटाई जाएगी।
