फायरिंग में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जख्मी और 4 अन्य घायल

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गोलीबारी हुई है। उस फायरिंग में स्वयं इमरान खान भी घायल हुए हैं। उनके अलावा 4 और लोग घायल बताये जा रहे है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में समर्थकों के भारी जत्थे के साथ इस्लामाबाद की ओर आगे बढ़ रहे थे । कुछ समय बाद वे अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले थे । जफर अली खान चौक के पास करीब 35 साल के एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी ।  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई हैं।  उस गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं।  उनके अलावा 9 और लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक शख्स की मौत की पुष्टि भी कर दी गई हैं।

हमला होते ही हकीकी मार्च में भगदड़ मच गई और समर्थक इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ का फायदा उठाकर हमलावर भी वहां से भाग निकला हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं घटना के तुरंत बाद इमरान खान को बुलेट प्रूफ कार के जरिए वहां से निकाला गया । उनके दाहिने पैर में मरहम पट्टी बांधने की तस्वीरें वायरल हुई हैं।  पाकिस्तानी पुलिस इस घटना के तार जोड़ने और बाकी हमलावरों को भी अरेस्ट करने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इमरान खान को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वह वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब से तोशखाना मामले में इमरान दोषी पाये गये है। उनकी ओर से आजादी मार्च की शुरूआत की गयी है। इसी कड़ी में गुरूवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गयी थी। लेकिन इस बार वहां पर फायरिंग हुई जिसमें इमरान खान घायल बताये जा रहे हैं। उनके अलावा पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में इमरान खान के पैर में गोली लगी है। उनके आलवा पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। फवाद चौधरी के अनुसानर इमरान खान पर एके-47 से फायरिंग की गयी है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *