राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता व अखंडता की ली शपथ

ग्वालियर। भारत के लोहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। इसी क्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने समस्त कार्यालयीन स्टॉफ को देष की एकता व अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाई जाकर उन्हे राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत कराया गया। इस मौके पर एएसपीमध्य/यातायात श्रीमती मृगाखी डेका, डीएसपी विजय सिंह भदौरिया एवं प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार रूमा नाज सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एसपी ग्वालियर ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि देष की एकता व अखण्डता को बनाये रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है इसके लिये हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिये।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से सिटी सेंटर क्षेत्र में मार्च पास्ट निकाला जाकर आमजन को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के प्रति जागरूक किया गया। इसके पूर्व प्रातः ग्वालियर पुलिस द्वारा कटोराताल चौराहे से फूलबाग तक मिनी मैराथन दौड़ ‘‘रन फॉर युनिटी’’ का भी आयोजन कराया गया। मैराथन दौड़ ‘‘रन फॉर युनिटी’’ को वहां उपस्थित एडीएम इच्छित गड़पाले द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मैराथन दौड़ में प्रभारी आरआई सूबेदार रूमा नाज के साथ जिला पुलिस बल के कर्मचारियों एव छात्र-छात्राओं व आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ की समाप्ति के उपरांत पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियांे एवं छात्र-छात्राओं को ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ की शपथ दिलाई। ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर जिले के समस्त थानों व पुलिस के कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों को ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *