NCC की 3 मप्र नेवल यूनिट का 8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी

ग्वालियर NCC  की 3 मप्र नेवल यूनिट ग्वालियर द्वारा कैम्प कमांडेट कैप्टन (नेवी) शिव शंकर सिंह के निर्देशन में 8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। यह शिविर 28 अक्टूबर से 04 नवम्बरको ’ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा जूनियर डिवीजन/ जूनियर विंग के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के आयोजन से कैडेट ’ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में 31 अक्टूबर को ब्रिगेडियर राजीवकुमार ग्रुप कमांडर ग्रुप मुख्यालय (ग्वालियर) द्वारा उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे प्रि–आरडीसी शिविर नई दिल्ली के लिए की जा रही तैयारियों जैसे ड्रिल प्रैक्टिस, फ्लैग एरिया तथा शिप मॉडलिंग का निरीक्षण किया गया एवं कैडेटों का उत्साह वर्धन किया तथा उनको उक्त शिविर में सिखाई गई प्रत्येक बारीकियों को अपने प्रत्यक्ष जीवन में उतारकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, कैडेटों को सेना में आकर देश सेवा करने हेतु ब्रिगेडियर राजीव कुमार द्वारा हौसला बढ़ाया गया।
शिविर में समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डिप्टी कैम्प कमांडेण्ट सब लेफ्टिनेंट सुधाकर शाक्य, एएनओ, थर्ड ऑफीसर मंजुला त्रिपाठी, थर्ड ऑफीसर योगश सिंह भदौरिया, केयर टेकर वंदना भदौरिया एवं केयर टेकर अजय प्रताप सिंह जादौन सीआई गौरव सिंह चंदेल समस्त पी.आई स्टॉफ एवं सिविल स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *