सरदार पटेल की जयंती पर पीएम ने किय श्रद्धासुमन अर्पित, राजाबाबू सिंह ने निकाली साईकिल रैली

श्रीनगर. सरदार पटेल की 147वीं जयंती के अवसर में देश में एकता और भाईचारे के रूप में मनाया जाता है। जिसने पूरे देश की रियासतों को देश मिलाया कर एक शक्तिशाली देश बनाया है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर की सुबह गुजरात के केवडि़या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एकता दिवस की परेड में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। यहां पीएम ने कहा है कि दुःख की घड़ी में देश एक जुट दिखाई देता है।
आईजी राजाबाबू सिंह ने 18 किमी की साईकिल रैली निकाली
देश की सरहदों की रक्षा कर रहे BSF  के सिपाहियों के साथ BSF के आईजी राजाबाबू सिंह ने साइकिल रैली आयोजन किया है। BSF आईजी राजाबाबू सिंह ने BSF के जवानों के साथ साईकिल रैली निकाल कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया है। आईजी राजाबाबू सिंह ने जवानों के साथ मिलकर 18 किमी की साईकल से सफर पूरा किया। यह साईकिल रैली श्रीनगर को आतंकवादियों से मुक्त करने और साथ ही श्रीनगरवासियों को दहशत मुक्त बनाने के लिये रैली का आयोजन किया है। यह साईकिल रैली हुमामा परिसर एयरपोर्ट से लेकर निशत बाग के बीच निकाली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *