एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण
ग्वालियर विधानसभा में विकास का पहिया सुचारु रूप से चल रहा है और इस विकास की इबारत में ग्वालियर विधानसभा में बड़ी सौगात एलीवेटेड रोड मिली है जिसके भूमि पूजन के बाद धरातल पर काम होने लगा है जिसका निरीक्षण ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने किया। ऊर्जा मंत्री ने पुरानी छावनी ट्रिपल आईटीएम के पास एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मोंके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियो से कहा एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य की रिपोर्ट से वह समय .समय पर अवगत कराये और निर्माण कार्य समय सीमा में होना चहिये।
