क्या सन्यास लेने जा रहे हैं दिग्विजय सिंह?
इंदौर. मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद देशभर से तरह -तरह की खबर सामने आ रही है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें लेकर कई तरह की बाते हो रही है। उनकी उम्र को लेकर भी लोग कांग्रेस नेताओं से सवाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक सवाल इन्दौर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे दिग्विजय सिंह से। इस सवाल का उन्होंने बड़े ही रोचक अन्दाज में जवाब दिया और इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक सन्यास को लेकर भी बड़ी बात कहीं।
अपने राजनीतिक सन्यास को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह?
अपने राजनीतिक सन्यास को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। 75 वर्ष दिग्विजय सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि उनकी निकट भविष्य में राजनीति से सन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2026 तक बतौर राज्यसभा सदस्य (सांसद) मेरा कार्यकाल चलना है। मैं तब तक 79 वर्ष का हो जाऊंगा और इसके बाद तय करूंगा कि मुझे आगे क्या करना है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बोले यह बात
दौरे पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उम्र संबंधी आक्षेपों से बचाव करते हुए उन्हें 80 वर्ष का नौजवान बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सवाल को बेईमानी करार दिया है कि खड़गे इस उम्र में कांग्रेस की दशा दिशा किस तरह बदल सकेंगे।
