महिलाओं को लाठियों से पीटा, पुलिस पर सरपंच का पक्ष लेने का आरोप

मुरैना. मुरैना के पहाड़गढ़ ब्लॉक के खुटियानी हार गांव के दो पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गांव के सरपंच व उसके लोगों ने सामने वाले पक्ष के लोगों को लाठियों से पीटा व घायल कर दिया। उन लोगों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा और उन्हें पीट दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। बाद में सरपंच के लोगों ने घायलों का रास्ता रोका जिससे वे चिन्नौनी के रास्ते जौरा थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। वहीं दूसरी तरफ उन लोगों ने जौरा थाना पुलिस पर सरपंच व उसके साथियों का साथ देने का आरोप लगाया है। बता दें, कि खुटियानी हार के सरपंच बाबूलाल जाटव का गांव के कुछ लोगों से विवाद चलता था। विवाद की जड़ चुनावी रंजिश बताई जा रही है। इस दिन सरपंच व उसके लोगों ने गांव के लंकेश, महेन्द्र, नारायण व िवकास सहित पांच महिलाओं गीता, मित्ता, बैजन्ती, सुनीता व सोमवती को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। सरपंच के साथ आठ अन्य लोग शामिल थे, जिनमें स्वयं सरपंच बाबूलाल जाटव, रामप्रकाश जाटव मास्टर, कृष्ण, दिनेश, रामकुमार, बिन्दो, रामवीर, माखन व सुगर सिंह ने एक राय होकर हमला कर दिया।

यह लगाया पुलिस पर आरोप
लंकेश, महन्द्र, नारायण व विकास ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जौरा थाना पुलिस सरपंच व उनके लोगों का फेवर कर रही है तथा उन लोगों को अपने साथ जौरा थाने ले आई जबकि उन लोगों का सहयोग नहीं किया और न ही उनकी बात सुनी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *