डबरा में हुई फायरिंग में घायल हुई महिला
ग्वालियर. डबरा में शुक्ला और कुशवाह समाज के बीच हुए झगड़े में चली गोली पड़ोस की महिला को लग गयी। जिसे गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल लाया गया तो बाद में गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिये रैफर कर दिया गया है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
डबरा के हनुमानगंज पर रहने वाले शुक्ला और कुशवाह परिवार के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। विवाद के चलते गुरुवार को गाली गलौज के बाद मारपीट और फिर गोली मार दी। इसमें पड़ोस की ही महिला चांदनी पत्नी मजीद खान के पेट के ऊपर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे डबरा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।
पुलिस बोली
टीआई सिटी थाना विनायक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में गिरीश शुक्ला की शिकायत पर दीपू, भोगीराम, फूलवती और सोनू कुशवाह के खिलाफ धारा 307 के हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सभी चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। इनसे घटना में उपयोग में लाये गये कट्टे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ बुधवार को डबरा थाने में शराब के लिये रूपये मांगने का मामला भी दर्ज हुआ है।
