आयुक्‍त ने सिमरोद (बमोरी) के अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण

ग्वालियर संभागीय आयुक्‍त दीपक सिंह ने आज गुना जिले के भ्रमण के दौरान मनरेगा अंतर्गत निर्मित बमोरी के ग्राम पंचायत सिमरोद स्थित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के जल स्‍तर बढ़ने एवं मत्‍स्‍य पालन हेतु लीज पर देने का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद बमोरी श्री राकेश शर्मा, तहसीलदार बमोरी श्री जीएस बैरवा, नायब तहसीलदार श्री भारतेंदु यादव उपस्थित रहे।
सिलाई सेंटर का किया निरीक्षण
संभागीय आयुक्‍त ने आज आजीविका केंद्र मुहाल कालोनी समूह के सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने गारमेंट्स केंद्र सुपरवाइजर श्रीमति मीना फर्राटे से चर्चा कर गारमेंट केंद्र के संचालन, फण्ड की व्यवस्था, कपड़े की खरीदी-बिक्री, कटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विजिट बुक पर आयुक्‍त द्वारा टीप लिखकर की गयी कार्य की सराहना। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए०, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रथम कौशिक, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादोन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी राकेश शर्मा, तहसीलदार बमोरी बीएस बैरवा, नायब तहसीलदार भारतेंदु यादव, भटनागर ईई पीएचई मुकुल, ईई एमपीईबी, ब्‍लॉक समन्‍वयक आजीविका मिशन बमोरी नरेन्‍द्र पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रामपुर में आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण
आज जिले के भ्रमण के दौरान आयुक्‍त ने ग्राम रामपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्‍द्र का भी निरीक्षण किया। उन्‍होंने आँगनवाडी की समय सारणी, पोषण वितरण व्यवस्था, बच्चों का वजन एवं लम्बाई नापने के उपकरण एवं उनके उपयोग की स्थिति, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं गृह भेंट की जानकारी ली तथा नियमित निरीक्षण एवं ग्रह भेंट के निर्देश दिए। केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री डीएस जादौन से ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *