बदनापुरा की बदनाम गलियों में फिर पहुंचेगी पुलिस

ग्वालियर. बदनापुरा में पुलिस की रेड (ऑपरेशन शक्ति) में 24 दिन पहले 3 नाबालिग लड़कियां मिली थीं। इनको बाहर से लाना जांच में साबित हुआ था, लेकिन लड़कियों का ब्रेन वॉश इस तरह से किया गया था कि वह खुद की पहचान तक नहीं बता पा रही थीं। पुलिस ने इनको बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर बालिका गृह पहुंचा दिया है। पुलिस ने बदनापुरा के एक-एक घर में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। 24 दिन बाद भी बच्चियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी पुलिस अभी तक नहीं निकाल सकी है। इन लड़कियों को कहां से लाया गया था और उनकी वास्तविक पहचान क्या है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है। पुलिस अब VVIP और त्योहार ड्यूटी से फ्री होने के बाद अब फिर बदनापुरा पहुंचेगी।

अब त्योहार की ड्यूटी के बाद फिर से बदनापुरा पहुंचेगी पुलिस
बदनापुरा में पुलिस ने चार से पांच दिन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया था। पहले दिन के एक्शन के बाद बदनापुरा से रात ही रात में कई लड़कियों को यहां वहां भेज दिया गया था। ऐसा पुलिस को पता लगा था। कार्रवाई के बाद पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी फिर चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो गई। जिस कारण पुलिस बदनापुरा में ज्यादा चक्कर नहीं लगा पाई, लेकिन अब पुलिस की टीम त्योहार की ड्यूटी से फ्री हो गई है। अब फिर पुलिस बदनापुरा पहुंचेगी। 24 दिन बीत गए हैं और बदनापुरा से मिली तीन लड़कियों के संबंध में पुलिस विस्तार से जांच करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *