GWALIOR में पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
ग्वालियर. ग्वालियर पुलिस ने वारदात की नीयत से घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल व 3 जिंदा राउंड मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में की गई अन्य वारदातों के बारे में कई खुलासे हो सकते हैं।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बदमाश अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गोवर्धन कॉलोनी में खड़ा हुआ है। मुखबिर को दी गई सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने तत्काल उस बदमाश को पकड़ने के लिए थाने की टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल व तीन जिन्दा राउंड बरामद किए। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राजीव सिंह भदौरिया पुत्र रामप्रताप भदौरिया निवासी गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाले के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
