सैनेट्री हाउस के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यों से आग पर पाया काबू

ग्वालियर. जिंसी नाला के गुब्बारा फाटक के नजदीक स्थित सैनेट्री हाउस की छत पर बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटों में गोदाम में रखा सामान राख हो गया। दुकानदार ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड आधा दर्जन से अधिक गाडि़यों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
क्या है पूरा मामला

जिंसी नाला नंबर दो पर स्थित गुब्बारा फाटक के पास रहने वाले दीपक जैन के सेनेटरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। वही गोदाम में रखा सेनेटरी के प्लास्टिक के पाइप, टंकी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि दीपक जैन का 4 मंजिला मकान है जिसमें फर्स्ट फ्लोर पर उनकी जैन सैनिटरी हाउस के नाम से दुकान है और दूसरी मंजिल पर उनका पूरा परिवार रहते हैं।

वहींं, तीसरी और चौथी मंजिल पर उन्होंने सैनिटरी का गोदाम बनाया हुआ था जिसमें सेनेटरी का लाखों का माल भरा हुआ था। वही आग लगते ही पूरा परिवार घर से सुरक्षित बाहर निकल आया और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना लगता ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन पानी शॉट होने कारण आग एक बार फिर भड़क उठी, क्योंकि गोदाम में प्लास्टिक का समान पिघल कर फिर जलने लगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और मौके पर जा पहुंची, जहां फिर से भड़की आग को बुझा दिया गया। दुकानदार का कहना है कि किसी के द्वारा चलाए गए पटाखे की चिंगारी गोदाम में जा पहुंची, जिसके कारण यह आग लगी है।दुकानदार दीपक जैन की पत्नी मंजू जैन का कहना है कि किसी पटाखे की चिंगारी गोदाम में पहुंच गई थी। क्योंकि दोपहर में 3:00 बजे वह गोदाम में काम से गई थी, उस वक्त वहां कुछ नहीं था, जिसके कारण आग लगी हो।

फायर ब्रिगेड अधिकारी बोले
फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह ने बताया कि जैने सेनेट्री हाउस की तीसरी औरे चौथी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की 4 गाडि़या घटनास्थल पर पहुंची थी। पानी खत्म होने होने की वजह से आग एक बार फिर भड़क गयी थी। जिसके लिये फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यां मंगाकर आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *