डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  किया  दतिया महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, हिमेश रेशमिया, विनोद राठौर देंगे गीतों की प्रस्तुति

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से शुरू हुआ दतिया महोत्सव

ग्वालियर- प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार की शाम 3 दिवसीय दतिया महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस महोत्सव के तहत 27 एवं 28 अक्टूबर को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि दतिया महोत्सवों का शहर बनेगा। यहाँ पर वर्ष भर विभिन्न महोत्सव आयोजित किए जायेंगे।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया के तीन साहित्यकारों का सम्मान करते हुए कहा कि दतिया के साहित्यकारों और कलाकारों ने देश में दतिया का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दतिया में निरंतर महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माई का प्रकटोत्सव, धार्मिक कथाएँ, हर घर झंडा महोत्सव आदि शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी महोत्सवों का सफलतापूर्वक आयोजन तभी हो पाया जब दतिया के लोगों ने बढ़चढ़कर उसमें भागीदारी की।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि “एहसान तुम्हारा मुझ पर है मेरे दोस्तों” इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया, अयोजन समिति के अध्यक्ष सलीम कुर्रेशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

27  सायं 7 बजे को विनोद राठौर 28 अक्टूबर को  हिमेश रेशमिया प्रस्तुति देंगे
दतिया महोत्सव के तहत 27 अक्टूबर को सायं 7 बजे से लोक संगीत का कार्यक्रम आयोजित होग। जिसमें मुम्बई के  विनोद राठौर एवं मुम्बई ग्रुप के सदस्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 28 अक्टूबर को सायं 7 बजे से हिमेश रेशमिया एवं उनके सहयोगी कलाकार गीतों की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *