MP में भूकंप के झटके, पांच सेकंड तक हिलती रही धरती

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी में एक बार फिर तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर आ गए। करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। सोमवार रात 9.20 बजे रिक्टर स्केल पर 2.8 की तीव्रता दर्ज की गई थी। सिवनी शहर में मंगलवार सुबह से भी दहशत का माहौल है। क्योंकि सोमवार रात को भूपंक के झटके ने सभी को डरा दिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले कुछ सालों में कई बार बार यहां झटके महसूस किए जा चुके हैं। कई घरों में दरारें भी आ गई थी।

लोगों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि सभी लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर आ गए थे। कई लोगों ने डर के कारण अपने घर के परिसर में ही रात बिताई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खबर वायरल हो गई। हालांकि भूकंप के झटके से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मंगलवार को भी सुबह से अधिकारियों का दल शहर का जायजा लेता रहा। कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि काफी तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। कई लोग घरों की दूसरी मंजिल पर थे। तभी तेज आवाज आई और मकान हिलने लगा। हम बच्चों और महिलाओं को अपने साथ में लेकर घर से बाहर आ गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *