AK-203 in DefExpo2022-भारत में बनने वाली असॉल्ट राइफल की खासियत, सेना के लिये युद्ध में कितनी कारगर
गांधीनगर. रूस की कंपनी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट (Rosoboronexport) डिफेंस एक्सपो 2022 में भारतीय सरकार और संबंधित अधिकारियों से बात करेगी। ताकि इस असॉल्ट राइफल का उत्पादन उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में स्थित कोर्वा ऑर्डेनेंस फैक्ट्री में शुरू हो सके। रोसोबोरोन एक्सपोर्ट रूस की रक्षा कंपनी रोज़टेक स्टेट कार्पोरेशन की सब्सिडियरी हैं। भारत और रूस मिलकर इस असॉल्ट राइफल (AK-203 Assault Rifle) का प्रॉडक्शन अमेठी की आयुध फैक्ट्री में करने जा रहे हैं।

AK-203 असॉल्ट राइफल के निर्माण के लिये उत्तरप्रदेश के अमेठी में अगले 10 वर्षो तक 6.01 लाख राइफलों का उत्पादन होगा इसके पहले रूस 70 हजार से 1 लाख राइफल्स उसके हिस्से और टेक्नोलॉजी भारत लायी जायेगी। फैक्ट्री में काम शुरू होने के बाद करीब 32 माह बाद सेना को यह राइफल मिलेगी।

AK-203 असॉल्ट राइफल एके सीरीज की अत्याधुनिक घातक राइफल है। जो कंपनी इसे बनाने जा रही है उसका नाम इंडो -रसिया राइफल्स प्रा. लिमि ()। इस राइफल के आने से भारतीय सेना और अन्य अर्द्धसैनिक बल इंसास () राइफलों का उपयोग बन्द कर देंगे। भारतीय सेना को 7.50 लाख एके-203 राइफल्स चाहिये। इस राइफल का पहला प्रोटोटाइप साल 2007 में एके-200 के नाम से आया था।

वर्ष 2013 में रैटनिक प्रोग्राम के तहत AK-203 में कुछ बदलाव करके उसे नाम दिया गया। AK-103.3 फिर साल 2019 में AK-300 और AK-100एम राइफल्स आयी। जो इसी परिवार की थी। लेकिन वर्ष 2019 में इसे अंतिम तौर AK-203 नाम दिया गया। AK-203 कैसे इंसास से अधिक घातक और चलाने में आसान है।

INSAS सिंगल शॉट और तीन-राउंड का बर्स्ट फायर कर सकता है. AK-203 सेमी-ऑटोमैटिक या ऑटोमैटिक मोड में चलती है। एक मामले में इंसास बेहतर है. इंसास एक मिनट में 650 गोलियां फायर करती है। एके-203 एक मिनट में 600 गोलियां ही दागती है। लेकिन एके-203 ज्यादा सटीक है। INSAS में 20 से 30 राउंड की मैगजीन लगती है। AK-203 में 30 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है। इंसास की मजल वेलोसिटी 915 मीटर प्रति सेकेंड है। AK-203 की मजल वेलोसिटी 715 मीटर प्रति सेकेंड है। यानी इंसास की गोलियां ज्यादा तेज गति से जाती है। दोनों ही राइफलें गैस ऑपरेटेड, रोटेटिंग बोल्ट तकनीक पर काम करती है।
