हेलिकाप्टर क्रैश में 7 यात्रियों की मौत
केदारनाथ. मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 यात्रियों की मौत हो गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरूड़चट्टी में हुआ है। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिये उड़ान भरी थी। खराब मौसम होने की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह मानी जा रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे । केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह
केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी। मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया। इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई। हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। अभी उड़ान रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे।
