SKV के 66वां स्थापना दिवस-सुनंदा सिंघानिया विजया अवार्ड से सम्मानित, नवनिर्मित माधव भवन किया उद्घाटन

ग्वालियर. सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ। इस समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, महान आर्यमन तथा अन्य बोर्ड मेम्बर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पुष्पगुच्छ प्रदान किये गये। इस सुअवसर पर माधव भवन का उद्घाटन किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राजमाता माधवीराजे सिंधिया द्वारा उद्बोधन वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। महान आर्यमन द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कारों की शृंखला में सर्वप्रथम हाईएस्ट मार्क्स इन क्लास 12 प्लाक्षा गार्गस्या, हाईएस्ट मार्क्स इन क्लास 10 आन्या गुप्ता, हाईएस्ट मार्क्स इन मिडिल सुनिष्का राय, तथा हाईएस्ट मार्क्स इन क्लास 6 जीया राजकुमारी को प्रदान किया गया। स्पिरिट ऑफ़ एस के वी रितिका कुमार कक्षा 12 तथा राउंड स्क्वायर में विशेष योगदान के लिए दिव्यज्योति राज कक्षा 12 को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 की छात्राएँ क्रमशः अनन्या दिवान , सुदीक्षा अग्रवाल , वैष्णवी यादव , श्रेया प्रसाद , मानवी गौतम , प्लक्षा गार्गस्या आदि को विभिन्न विषयों के लिए 100 % अंक प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया । हर्षा चंदानी को फाउंडर्स मैडल फॉर ऑल राउंडर्स परफॉर्मन्स इन दा ईयर 2021-22 प्रदान किया गया । इस वर्ष की कालिदास ट्रॉफी, शेक्सपियर ट्रॉफी, कल्चरल ट्रॉफी माधवी सदन ने प्राप्त की । इस वर्ष का बेस्ट हाउस का पुरस्कार वसुंधरा सदन को प्रदान किया गया । प्राचार्या निशी मिश्रा द्वारा ‘विजया एवार्ड’ की घोषणा की गई तथा महान आर्यमान द्वारा सुनंदा सिंघानिया को इस वर्ष के विजया एवार्ड से सम्मानित किया गया।
श्रीमती सुनंदा सिंघानिया 1967 बैच की छात्रा हैं। उनके पति डॉ रघुपति सिंघानिया चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ भी उपस्थित थे। नई दिल्ली की पीएसआरआई अस्पताल कार्यकारी निदेशक हैं सुनंदा सिंघानिया और जेके टायर्स एंड इंडस्ट्री लिमिटेड में निदेशक के रूप में भी कार्य करती हैं। वह 1967 में सिंधिया कन्या विद्यालय से उत्कृष्ट शिक्षाविदों के लिए जीवाजीराव सिंधिया स्वर्ण पदक की प्राप्तकर्ता थीं। श्रीमती सुनंदा सिंघानिया को सम्मानित करते हुए विद्यालय उनकी चिकित्सा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ व्यक्तियों के जीवन में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

तत्पश्चात सिंधिया कन्या विद्यालय में चल रहे 2 प्रोजेक्ट संकल्प और संचय तथा धरोहर को वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में डांस एंड ड्रामा “द स्पिरिट ऑफ़ एस के वी” का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस नाटक के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए स्कूल में माधव भवन का निर्माण हुआ। स्कूल में इमारत न होते हुए भी कोविड-19 के महामारी के चलते SKV ने भारत में नंबर 1 स्कूल का दर्ज़ा प्राप्त किया जिसे नाटक में असाधारण नृत्य, भावभंगिमा, रमणीय प्रकाश और लुभावने प्रदर्शन के माध्यम से दर्शाया गया है। विद्यालय हैड गर्ल सेजल जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

प्रातः कालीन सत्र में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 9 से 12 तक की 11 छात्राओं ने ”हे राम’’ भजन की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात विद्यालय सभागार में ऑर्केस्ट्रा का भव्य प्रदर्शन किया गया। इसमें कक्षा 9-12 तक की 20 छात्राओं ने भाग लिया इसमें उन्होंने सितार, तबला, हारमोनियम, वायलिन, कांगो, सरोद आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग करके यमन राग तीन ताल में प्रस्तुत की। इसमें 50वीं और 20वीं सदी के गाने जैसे संदेशें आते हैं, लकड़ी की काठी, श्रीवल्ली आदि बजाकर समस्त लोगों को आनंद विभोर किया तथा अंत में उन्होंने झाला, जुगलबंदी तथा चक्रदार तिहाई की प्रस्तुती दी जिसे विद्यालय के शिक्षक अनुराग बंसल, श्री वैभव के मार्ग दर्शन में तैयार किया गया ।

यह कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा, उप प्राचार्य गरिमा सांधु, इवेंट इंचार्ज शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी वैशाली श्रीवास्तव, प्रीती खींची, सुनीता सक्सेना, रंजना पाठक, शालिनी अग्रवाल, निधि चतुर्वेदी, कविता पिल्लई, अनुराग बंसल, वैभव, मोहसिन खान तथा समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों से सफल हो पाया।
