सीमांकन करने पहुंची टीम से नक्शा छींन कर फाड़ा, पटवारी से लात घूसों की मारपीट

ग्वालियर. सर्वेक्रमांक 64 मौजा नागौर सिटीसेंटर के तहसीलदार के आदेश क्रमांक 0018/अ-12/22-23 दिनांक 18.4.2022 के संदर्भ में राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार के आदेश से टीम सीमांकन करने पहुंची थी। सीमांकन टीम में आरआई होतमसिंह यादव, पटवारी सुनील शर्मा आदि सीमांकन करने पहुंचे थी। जब टीम सीमांकन कर रही थी उसी समय सीमांकन को रोकने के लिये शिवनाथ सिंह कुशवाह पुत्र रामनाथसिंह कुशवाह, सच्चिदानंद कुशवाह, अविनाश कुशवाह पुत्रगण पुत्र  शिवनारायणसिंह कुशवाह निवासी महाराणाप्रताप नगर गोले का मंदिर, अन्य व्यक्तियों के साथ दोपहर 12.30 बजे मौके पर पहुंच कर सीमांकन कर रही टीम से कहा कि सीमांकन बन्द करों तो पटवारी बोला कि हम तहसीलदार के आदेश से सीमांकन कर रहे हैं, तो सरकारी नक्शा छींनकर फाड दिया। घटनास्थल पर तीनों लोगों ने पटवारी सुनील शर्मा के साथ लात घूसों से मारपीट की जिसमें पटवारी को मूंदी चोटें आयी है इस बीच मौके पर मौजूद आरआई होतमसिंह यादव ने बचाया इस मारपीट में पटवारी का चश्मा भी टूट गया। घटना बुधवार की दोपहर के लगभग 12.30 बजे की है।

क्या है पूरा मामला

शहर से लगे गांव नागौर में सीमांकन करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक वृत मेहरा होतम सिंह यादव और पटवारी सुनील शर्मा के साथ आरएनएस कॉलेज के संचालक शिवनारायण कुशवाहा ने मारपीट कर दी। यही नहीं शिवनारायण कुशवाह ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी से सीमांकन के कागजात छीन कर इन्हें फाड़ दिये। राजस्व निरीक्षक पटवारी सिटी सेंटर क्षेत्र के तहसीलदार के निर्देश पर जब सीमांकन करने पहुंचे तो शिव नारायण कुशवाह ने इन दोनों को ऐसा करने से मना किया। जब जब उन्होंने बताया कि वह तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने के लिए आए हैं तो शिव नारायण कुशवाहा ने इनके साथ गाली गलौज की। जब राजस्व निरीक्षक और पटवारी को शिवनारायण कुशवाहा से गाली गलौज करने से मना किया तो उसने अपने2-3 साथियों को बुलाकर इन दोनों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के तत्काल बाद सिटी सेंटर मेहरा वृत्त के नायाब तहसीलदार डॉ महेश कुशवाह ने पटवारी सुनील शर्मा को साथ ले जाकर थाना बिलौआ में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जान से मारने की धमकी
शिवनाथ सिंह कुशवाह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद राजस्व विभाग की टीम को सीमांकन रोकने के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत थाना बिलौआ में की गयी इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आईपीसी 353, 332, 186, 294, 506 और 34 धारा में एफआईआर दर्ज की गयी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *