गोवा में मिग-29के क्रैश, पायलट सुरक्षित

पणजी. भारतीय नौ सेना का मिग-29के का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। एयरक्राफ्ट ने रूटीन ट्रेनिंग के लिये उड़ान भरा था। यह हादसा गोवा में हुआ है। हादसे में पायलट सुरक्षित तरीके से इजेक्ट होने में कामयाब हो गयाहै। पायलट ही हालत बेहतर है।
हादसा कैसे हुआ
हादसे की जांच अभी तक नहीं हो पायी है। हादसे की जांच के लिये एक इंक्वायरी का गठन कर दिया गया है। हादसे के बाद जारी एक बयान में नौसेना ने कहा है कि इस मामले की जांच के निर्देश दे दिये गये हैं। इस हादसे में एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से 3 माह पहले एक और मिग29 के क्रैश हुआ था। 16 नवम्बर 2019 का विमान क्रैश होकर गोवा के एक गांव में जा गिरा था। दरअसल ट्रैनिंग मिशन के लिये रवाना मिग क्रैश-29के फायटर एयरक्राफ्ट भी उड़ान भरने के थोड़ी के बाद ही क्रैश हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *