डॉ अखिलेश त्रिवेदी बने MTA के अध्यक्ष
ग्वालियर. डॉ अखिलेश त्रिवेदी ने अधिष्ठाता डॉ अक्षय निगम एवं IMA के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा, आईएमए के सचिव डॉ ब्रजेश सिंघल एवं अन्य के समक्ष अधिष्ठाता कार्यालय में MTA के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अविनाश शर्मा ने नए अध्यक्ष डॉ अखिलेष त्रिवेदी को MTA का कार्यभार सौंपा।
उपरोक्त समारोह में MTA के सचिव डॉ माखन लाल माहौर, डॉ सुधीर सक्सेना, डॉ रिचा शर्मा, डॉ संदीप बाजपाई, डॉ मनीष चतुर्वेदी, डॉ गिरजा शंकर, डॉ महेश यादव, डॉ रंजना तिवारी, डॉ अमित निरंजन, डा प्रवेश भदौरिया,डॉ वैभव मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।
MTA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने डॉ अखिलेश त्रिवेदी एवं सचिव डॉ माखन लाल माहौर के नेतृत्व में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर की नई कार्यकारिणी को बधाई एवम शुभकामनाएँ व्यक्त की। डॉ अखिलेश त्रिवेदी ने कार्यभार ग्रहण करने करने के उपरांत अधिष्ठता डॉ अक्षय निगम एवं निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अविनाश शर्मा एवं MTA के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। डॉ अखिलेश त्रिवेदी ने मेडिकल टीचर्स के हितों के लिए कार्य करने एवं पुराने अधूरे मुद्दों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
