GWALIOR में लेडी सूबेदार के मुंह पर युवक ने 500 नोट मारा, सूबेदार ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े
ग्वालियर. ग्वालियर में एक बाइक सवार ने लेडी सूबेदार के मुंह पर 500 रुपए नोट मार दिया। इससे गुस्साई लेडी सूबेदार ने उसे तोबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। एक अन्य बाइक सवार की भी पिटाई कर दी। युवक चालान काटने से नाराज था। ग्वालियर में बाइक सवार को थप्पड़ मारते लेडी सूबेदार का VIDEO सामने आया है। हेलमेट नहीं पहनने पर लेडी सूबेदार ने बाइक सवार को रोका तो वह बहस करने लगा। इसके बाद बाइक सवार ने जेब से 500 रुपए का नोट निकालकर लेडी सूबेदार के मुंह पर फेंक दिए। इससे उन्हें इतना गुस्सा आया कि बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने वहीं पर खड़े एक अन्य बाइक चालक को भी थप्पड़ मारा। पास में खड़ी एक राहगीर ने लेडी सूबेदार का थप्पड़ मारने का VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। SSP अमित सांघी ने घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं।
500 रुपए का नोट मुंह पर मारा
शहर में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को गांधी रोड स्थित मोटेल तानसेन तिराहे पर सूबेदार सोनम पाराशर और ट्रैफिक जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार को हेलमेट न लगाने पर रोका तो वह लेडी सूबेदार से बहस करने लगा। कुछ देर बहस के बाद उसने पर्स से 500 रुपए का नोट निकाला और सीधे लेडी सूबेदार के मुंह पर फेंक दिया। इस पर लेडी सूबेदार ने युवक को थप्पड़ मारे। उन्होंने दूसरे बाइक सवार को भी थप्पड़ जड़ दिए। यहां मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद बाइक सवार यहां से चला गया।
