66वां स्थापना सिंधिया कन्या विद्यालय श्रीमति सुनंदा सिंघानिया को विजयाराजे सिंधिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस किया जायेगा सम्मानित और वह करेगी नये भवन का शुभारंभ-श्रीमति निशी मिश्रा

ग्वालियर चार वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद यह भवन बन कर तैयार हुआ, मैं आपको बताना चाहती हूं बोर्ड ऑफ गर्वनर स्कूल को पूरे देश में नम्बर 1 के रूप में देखना चाहतेयह मौसम हमें कई प्लान बनाने पर मजबूर कर रहा है। है। इस भवन के उद्घाटन को लेकर हम सभी स्टाफ जोश एवं उत्साह से भरपूर है। हम बार रोज नया प्लान बना रहे है। सिंधिया कन्या विद्यालय की संस्थापिका विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 66वां स्थापना दिवस मना रहे है इसी मौके पर 12 अक्टूबर को इस स्कूल की पूर्व छात्रा और अब जेके टायर के मालिक की धर्मपत्नी सुनंदा सिंघानिया शाम 5.15 बजे इस भवन का उद्घाटन करेगी। इस मौके पर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, महान आर्यमन भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष स्थापना वर्ष के 2 दिन उत्सव मनाया जायेगा। यह जानकारी एसकेवी के प्राचार्य श्रीमति निशा मिश्रा ने दी।

66वां खेल समारोह 11 अक्टूबर को
सिंधिया कन्या विद्यालय में 66वां खेल समारोह डायना एडुल्जी मुख्य आतिथ्य में मना रहे है। पद्मश्री डायना एडुल्जी पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर है। वह टेनिस की बॉल से क्रिकेट खेल कर बड़ी हुई हैं। इन्होंने 1975 में पहली सीरीज खेली थी और 1978 में इन्हें टीम का कैप्टिन बनाया गया था। खेल सम्मान 1983 में ‘‘अर्जुन पुरूस्कार’’ से सम्मानित किया गया था और 2002 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

स्थापना दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जायेगा
12 अक्टूबर को सिंधिया कन्या विद्यालय को स्थापना दिवस मनाया जायेगा इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंधिया कन्या विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रीमति सुनंदा सिंघानिया को विजयाराजे सिंधिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस की स्वर्ण जयंती पर दिया जायेगा। श्रीमति सुनंदा सिंघानिया 1967 बैच की पूर्व छात्रा है। उनके पति डॉ. रघुपति सिंघानिया जेके टायर के चैयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं वह भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।
