वंदे भारत ट्रेन से टकराने वाली भैंसों के मालिक पर FIR

मुंबई. मुम्बई से अहमदाबाद आ रही हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरूवार की सुबह हादसे का शिकार हो गयी। यह हादसा किसी ट्रेन का पटरी से उतरने से नहीं, बल्कि वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुण्ड से टकराने से हुआ था। इस हादसे में ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट गया और 4 भैंसों की मौत हो गयी थी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने भैंसों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
20 मिनट तक रूकी रहीं ट्रेन
अहमदाबाद रेलवे पीआरओ ने बताया कि सुबह 11.15 बजे के लगभग यह हादसा हुआ थां हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट तक रोकना पड़ा था। उसके बाद ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितम्बर को हरी झंडी दिखाई गयी थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
रेलवे के CPRO  सुमित ठाकर ने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वह अपने मवेशियों को ट्रैक के पास न छोड़े। उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम रेलवे गांधी नगर -अहमदाबाद खंड पर ट्रेन की गति बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटे करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिये बाड़ लगाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *