खुशखबरी-मप्र के कर्मचारियों को दीपावली 4 प्रतिशत डीए 4 साल बाद एरियर देने की तैयारी कर रही है सरकार
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर 4 प्रतिशत डीए देने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में अंतिम निर्णय 11 अक्टूबर के बाद लिया जाना है। जिसकी घोषणा जल्दी की जाना है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर पेड टू नवम्बर के वेतन में किया जायेगा। हालांकि दीपावली 24 अक्टूबर को हैं। इसलिये बढ़ा हुआ वेतन नवम्बर में मिलेगा। इस संबंध में यह विचार किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान दीपावली के पहले किया जाये। इस मामले में वित्त विभाग में विचार विमर्श भी चल रहा है। इसमें परेशानियां यह आ रही है कि माह का वेतन 31 अक्टूबर को होना है तो इससे पहले किस तरह बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जायेगा।
34 से बढ़कर 38% हो जायेगा महंगाई भत्ता
4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी होने पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38% हो जायेगा। इसमें कर्मचारियों का हर माह 620 रूपये और अधिकारियों को 8558 रूपये तक का लाभ होगा और साथ ही 3 माह के एरियर की कर्मचारियों की न्यनूतम राशि 1860 रूपये और अधिकतम अधिकारियों की 34322 रूपये उनके जीपीएफ अकाउंट में डाली जा सकती है।
6 महीने देरी से मिलता है डीआर का फायदा, केंद्रीय पेंशनर्स से 10% पीछे
प्रदेश में 4.75 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़ाने में धारा 49 दिक्कत बनी हुई है। इसमें पेंशनर्स के डीआर बढ़ाने के मामले में मप्र को छत्तीसगढ़ से वित्तीय सहमति लेना जरूरी है। इसकी वजह राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 संसद के द्वारा पारित है। इसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में परस्पर वित्तीय मामलों में सहमति होना जरूरी है।
