GWALIOR में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का हुआ दहन, कुंभकरण का नहीं जला मुंह
ग्वालियर. बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन शहर में करीब 10.30 बजे किया गया। सबसे पहले कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई। कुंभकरण के जनेऊ को आतिशबाजी के माध्यम से दिखाया गया। कुंभकरण के बाद मेघनाथ के पुतले को आग लगाई गई। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। आग लगते ही पुतले धू धू कर जलने लगे। उनके अंदर लगाए गई अतिशबाजी चलने लगी। इनती सब कवायद के बाद भी कुंभकरण का मुंह नहीं जल पाया। रावण के दहन को देखने के लिए शहर भर के लोग एकत्रित हुए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई की गई थी। साथ वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया था और वाहनों की पार्किंग के लिए कार्यक्रम स्थल से काफी दूर व्यवस्था की गई थी।
दशहरा चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रांरभ हुआ
श्रीरामलीला समारोह समिति के तत्वाधान में दशहरा चल समारोह निकाला गया। दशहरा चल समारोह बुधवार की शाम छह बजे श्री अचलेश्वर मंदिर से प्रांरभ हुआ। चल समारोह में प्रभू श्रीराम व लंकापति रावण अपने-अपने रथों पर सवार होकर युद्ध करते हुये चल रहे थे। अंत रामदरबार की झांकी थी। चल समारोह में झाकियां आकर्षण का केंद्र थी। चल समारोह पर नगर में जगह-जगह पुष्पा वर्षा की गई। और आरती की गई। चल समारोह में नगर के प्रमुख बैंड भी थे। चल समारोह में पूर्व के भांति इस वर्ष झांकियों की संख्या कम थी। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने पूजा-अर्चना कर चल समारोह को नगर भ्रमण के लिये रवाना किया।
